फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन एक दर्जन ट्रिप फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे दिन एक दर्जन ट्रिप फेल
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। परिवहन कर्मियों के वर्क टू रूल के तहत तीसरे दिन वीरवार को एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के एक दर्जन ट्रिप फेल हुए हैं, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। परिवहन कर्मियों के वर्क टू रूल अपनाने से पहले दिन 15, दूसरे दिन 16 और तीसरे दिन वीरवार को 12 ट्रिप प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को नालागढ़-जोहड़जी, नालागढ़-रामशहर साईं, नालागढ़ भरतगढ़-पंजैहरा, नालागढ़-मियांपुर-पल्ली-मलैहणी, नालागढ़ - भरतगढ़ - झिड़ीवाला, नालागढ़-अल्यौण, नालागढ़-चंडीगढ़, नालागढ़-चंडीगढ़-2, नालागढ़ - जोहड़जी, नालागढ़ बोहरी वाया गुल्लरवाला, नालागढ़-ऊना, नालागढ़-बघेरी ट्रिप प्रभावित हुए हैं। एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के आरएम राजकुमार जरयाल ने कहा कि मुख्य रूटों और ट्रिपों पर बस सेवाएं प्रदान की गई हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें