फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराने टाटा सूमो का चालक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी- साईं मार्ग पर एक टाटा सूमो के ट्रक से टकराने से सूमो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को स्थानीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया है। घायल चालक पालमपुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार चालक नशा करके गाड़ी चला रहा था।
पुलिस के अनुसार बुधवार देर सांय करीब साढ़े आठ बजे पालमपुर निवासी चालक कुलदीप चंद बद्दी बाजार की ओर से मुख्य मार्ग पिंजौर-नालागढ़ की ओर आ रहा था। ट्रक यूनियन की समीप चौक पर कुलदीप चंद ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क के किनारे खड़े एलपी ट्रक एचपी 64-8693 में टकरा दिया। तेज रफ्तारी से लगी इस टक्कर में सूमो को फ्रंट शीशा टूटने के बाद चालक कुलदीप को सिर में चोटें आई। गंभीर अवस्था में उसे भुड्ड स्थित ईएसआई चिकित्सालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में अधिक चोट होने के कारण चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। डीएसपी अमित शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि टाटा सूमो का चालक कुलदीप चंद नशे में था। ईएसआई चिकित्सालय से मिली मेडिकल रिपोर्ट में अल्कोहल होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें