सोलन। रोटरी क्लब सोलन मिड टाउन द्वारा की नयी टीम ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस मौके पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में रेणुका के विधायक हृदया राम चौहन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यह जानकारी चेयरमैन अरविंद गुप्ता ने दी है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2012-13 के लिए प्रदीप अग्रवाल को अध्यक्ष, राकेश अग्रवाल को सचिव, विनीत गोयल को उपाध्यक्ष, गौरव गर्ग को संयुक्तसचिव, मनोज को कोषाध्यक्ष चुना गया। डा. अरविंद गुप्ता, राजीव शर्मा, डा. उपेंद्र कौल, राहुल सिंह ठाकुर व प्रशांत गोयल को निदेश मंडल में चुना गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि रोटरी क्लब सोलन मिड टाउन ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये हैं। उन्होंने पोलियो मुक्त देश बनाने के लिए रोटरी क्लब के प्रयासों की सराहना की व सभी लोगों से समाज सेवा व समाज के पिछडे़ क्षेत्रों को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रयास करने की अपील की।
इस अवसर पर रोटरी क्लब सोलन मिड टाउन द्वारा संगीत एवं गायन के क्षेत्र से युगम राणा, शिक्षा से हिमांशी अत्री, पत्रकारिता से नरेश पाल व डाक एवं तार विभाग से रामदास को उल्लेखनीय सेवाओं के लिए विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगर परिषद सोलन के चेयरमैन कुल राकेश पंत, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र शर्मा, डीएफओ सोलन अशोक चौहान, बघाट बैंक के प्रबंध निदेशक पीसी कश्यप, उद्योग महा प्रबंधक यश पाल शर्मा, डा. कैलाश पराशर, क्लब के सदस्य डा. अरविंद गुप्ता, सर्वजीत, रोहित, रजनीश, मनोज गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, विनीता गोयल, चंद्रपाल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राजीव शर्मा, उपेंद्र कौल, प्रशांत, देश राज शर्मा व मनोज खापरा मौजूद रहे।