फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर उतरी भाजपा, राहुल गांधी का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। राफेल सौदे पर मचे घमासान के बीच बुधवार को सोलन में भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली और मुख्य चौक पर उनका पुतला फूंका। भाजपा पदाधिकारियों ने राफेल मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाए। भाजपा ने अतिरिक्त दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता रितु सेठी ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस राफेल पर सुप्रीम कोर्ट से आए आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल पर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी खुद को सुप्रीम कोर्ट से भी ऊपर समझने लगी है और रक्षा सौदे से जुड़े इस मुद्दे को बार-बार उछाल रही है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष केएल ठाकुर ने कहा कि राफेल पर झूठ कांग्रेस पार्टी फैला रही थी। वह सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के बाद यह बेनकाब हो चुका है। राहुल गांधी माफी मांगने की जगह जेपीसी का राग अलापने में लगे हैं। जिला अध्यक्ष केएल ठाकुर ने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में भाजपा सभी विपक्षी दलों को चर्चा के लिए लगातार निमंत्रण दे रही हैं लेकिन चर्चा से दूर भागते हुए ये लोग शोर कर रहे हैं और विकास कार्यों में बाधा पैदा कर रहे हैं जो कांग्रेस की घटिया मानसिकता को दर्शाता है। इस मौके पर जिला महामंत्री लोकेश्वर शर्मा, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा, प्रवक्ता ऋतु सेठी, डॉ. राजेश कश्यप, अर्की से रत्नपाल, नगर परिषद की उपाध्यक्ष मीरा आनंद, प्रदेश सदस्य नंदराम कश्यप, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, जिला सचिव तीर्थनंद भारद्वाज, मंडल उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, भाजयुमो सोलन जिला के अध्यक्ष भरत साहनी, सोलन भाजयुमो के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, हितेंद्र शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, हिमांशु शर्मा, जयनंद शर्मा, सुमित कश्यप, नरेंद्र मेहता, बिंदरु ठाकुर, प्रदीप कपूर, भूपेंद्र जग्गी, शांता धीमान, मनोहर ठाकुर, नरवीर ठाकुर, शीला कौशल, जेसी शर्मा, धर्मपाल ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें