कबड्डी के सीनियर वर्ग में गुनाई
वॉलीबाल में चंडीगढ़ बना विजेता
घरशी का दो दिवसीय मेला संपन्न, परवाणू के आशीष ने जीता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अमर उजाला ब्यूरो
कुठाड (सोलन)। घरशी पंचायत में दो दिवसीय मेले का समापन हो गया। मेले के समापन अवसर पर दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
मुख्यातिथि ने मेला कमेटी को 21 हजार रुपये और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को 5100 रुपये की धनराशि भी प्रदान की। घरशी के प्रधान इंद्र सेन ठाकुर ने मुख्य अतिथि के सामने इलाके की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर मेला कमेटी के प्रधान जय प्रकाश, सचिव विकाश शर्मा, पंचायत प्रधान इंद्र सेन ठाकुर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में किसी न किसी त्योहार और मेले का आयोजन होता रहता है। विधायक ने घरशी कनेता के घटोत्कछ मंदिर सामुदायिक भवन के लिए 2 लाख च्यावानी भूटान में सामुदायिक भवन के लिए 2 लाख, मतकंडा महिला भवन के लिए 2 लाख और चंडी गोयला सड़क से सारयाला गांव के संपर्क सड़क के लिए 50 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। बिजली के पोल भी 31 मार्च तक बदल दिए जाएंगे। इस मेले में सदा राम ठाकुर ने 10 मीटर शूटिंग राइफल का भी आयोजन किया गया। जिसमें 12 से 24 वर्ष तक में राहुल ने पहला, सचिन ने दूसरा और योगेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 25 से 45 वर्ग में अनिल ने पहला स्थान, नीरज शर्मा ने दूसरा और बलबीर ठाकुर (बल्ली) ने तीसरा स्थान हासिल किया। 46 से 55 वर्ष के वर्ग में राजेंद्र ने पहला, देवेंद्र प्रकाश ने दूसरा और देवेंद्र डोगरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मेले में कबड्डी जूनियर, वॉलीबाल जूनियर, कबड्डी सीनियर, वॉलीबाल सीनियर और ताश खेलकूद आदि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कबड्डी जूनियर में 14 टीमों ने भाग लिया। इसमें मायापुरी छमकड़ी ने पहला स्थान और दूसरा स्थान जीएसएस धायला ने हासिल किया। वॉलीबाल जूनियर की 8 टीमों ने भाग लिया। इसमें पहला स्थान एनवाईसी परवाणू और दूसरा स्थान दिग्गल ने हासिल किया। कबड्डी सीनियर में 12 टीमों ने भाग लिया। जिसमें पहला स्थान गुनाई और दूसरे स्थान पर घरशी की टीम रही। कबड्डी में बेस्ट प्लेयर दीपक गुनाई को चुना गया। जिसमें पहला स्थान चंडीगढ़, दूसरे स्थान पर परवाणू की टीम रही। बेस्ट प्लेयर परवाणू के आशीष को चुना गया। ताश प्रतियोगिता में दिनेश ने पहला और गोपाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता और उपविजेता टीमों को नकद राशि और ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया। इस मेले में ग्राम पंचायत घरशी के प्रधान इंद्र सेन ठाकुर, पंचायत सदस्य, मेला कमेटी के प्रधान जय प्रकाश शर्मा, सचिव विकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश, उमा दत्त शर्मा, जय गोपाल शर्मा, आचार्य मनोज भारद्वाज, जगरन्नाथ भारद्वाज, राम कुमार, दिनेश शर्मा, सत्य पाल शर्मा, सुरेश वशिष्ट, लक्ष्मण सिंह, रामजी दास, राकेश शर्मा, चिरंजीव लाल, भूपेंदर दत्त, पंकज कुमार, राजेश वशीष्ठ, नानक चंद, ब्रिज मोहन शर्मा, जिया लाल, गरीब दास, और नंद लाल, जगत राम, मोहन लाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।