फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा कुनिहार से डुमेहर, धुंदन-भराड़ीघाट राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार से भराड़ीघाट वाया डुमेहर, धुंदन से बन रहे नेशनल हाईवे का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए विभाग ने कमर कस ली है। कुनिहार में आयोजित बैठक में एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस मार्ग से लाभान्वित होने वाले क्षेत्र के लोगों के साथ चर्चा की। बैठक में प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज कुमार दुबे ने कुनिहार से भराड़ीघाट तक प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्वे रिपोर्ट लोगों के समक्ष रखी। इस मार्ग को बेहतर व लोगों के सुविधा के अनुसार बनाने के लिए भी सुझाव मांगे। इंजीनियर अभिषेक ने बताया कि कुनिहार से डुमेहर, बखालग, पिपलूघाट, धुंधन होते हुए भराड़ीघाट तक 33 किलोमीटर लंबा हाईवे बनेगा। प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो पुल बनेंगे। इस राजमार्ग पर डुमेहर, बखालग व धुंदन में बाईपास का प्रावधान सर्वे में रखा गया है। इस मार्ग को पिपलूघाट से दाड़लाघाट एनएच से भी जोड़ने का प्रावधान सर्वे में है, जिसकी दूरी 6 किलोमीटर है, जबकि धुंदन होते हुए दसेरन के पास शिमला-मनाली हाईवे तक दूरी करीब 10 किलोमीटर बनती है। एनएच सोलन के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार शर्मा ने कुनिहार भराड़ीघाट राष्ट्रीय राजमार्ग को लेकर किसी भी तरह की आपत्ति यदि लोगों को हो तो वे 15 दिनों के अंदर सोलन एनएच कार्यालय में लिखित या मौखिक रूप दे सकते हैं। इस दौरान अधिशासी अभियंता एनएच सोलन अरविंद कुमार शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज कुमार दुबे, इंजीनियर अभिषेक व गौरव, सहायक अभियंता कुनिहार चरनजीत शर्मा सहित डुमेहर क्षेत्र के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें