फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ में कहर बनकर बरसे इंद्रदेव, लाखों की संपति को हुआ नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बारिश में मकानों को नुकसान, पानी में बहे वाहन
विज्ञापन

नालागढ़ में मूसलाधार बारिश बहा ले गई दोपहिया वाहन, लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान
नगर परिषद की नालियां साफ न करने की खुली पोल, तालाब बनीं सड़कें
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल में शनिवार को हुई बारिश कहर बनकर टूटी है। एक घंटे हुई मूसलाधार बारिश ने जहां नगर परिषद की नालों की सफाई सही ढंग से न करने की पोल खोलकर रख दी है। यह बारिश लोगों के लिए आफत लेकर आई है। पिछले कई दिनों से बारिश न होने का खामियाजा झेल रहे नालागढ़ के लोगों पर बारिश कहर बनकर बरपी है। लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा है। वहीं डंगे टूट गए और बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस गया। हालांकि बारिश से मौसम तो बदला लेकिन कई मकानों के डंगे टूटे गए और मलबा-पानी घरों में घुस गया। बाजारों में पानी ने तालाब का रूप धारण कर लिया। सड़कों पर बह रहे पानी के साथ दोपहिया वाहन बह गए। लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
यहां हुआ है अधिक नुकसान
नालागढ़ शहर के वार्ड-9 स्थित हरमेश कुमार के मकान में बारिश के पानी के साथ मलबा मकान में जा घुसा। इससे उसे हजारों का नुकसान हुआ है। हरमेश के मुताबिक उसके घर में विवाह है और इसके लिए राशन व अन्य सामान मकान में रखा था। बरसाती पानी के साथ मलबा घुसने से मकान और सामान को नुकसान हुआ है। उपमंडल की बारियां पंचायत के पनोह में पूर्व पार्षद प्रेमलता के मकान से लगता डंगा और चारदीवारी को नुकसान हुआ है। प्रेमलता के अनुसार इस बारिश से उन्हें करीब 3.50 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं, वार्ड-7 की पार्षद सरोज शर्मा का कहना है कि वार्ड से निकलने वाला जल निकासी का नाला बंद हो गया। इससे उसका सारा पानी और मलबा सड़कों पर आ गया जिससे लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर परिषद अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि परिषद ने शहर के जल निकासी के नालियों और नालों की सफाई करवाई थी। बारिश से पानी सड़कों पर आ गया जिसके तहत शहर में काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि कई जगहों पर नुकसान की सूचना मिली है। इसके लिए राजस्व अधिकारियों-कर्मचारियों को ग्राउंड रिपोर्ट मांगी है और रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें