फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम रोहित राठौर ने जांचे शूलिनी मेले के प्रबंध, तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
शूलिनी मेले में यथावत रहेंगी व्यवस्थाएं : एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। राज्य स्तरीय शूलिनी मेले की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपमंडल अधिकारी सोलन रोहित राठौर की अध्यक्षता में टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने पंडाल, प्रदर्शनी स्थल, झूला स्थलों का जायजा लिया।

रोहित राठौर ने कहा कि मेला स्थल पर सभी को बेहतरीन व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन का उत्तरदायित्व है। इस दिशा में श्रेष्ठ प्रयास सुनिश्चित बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय शूलिनी मेले में आमजन की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं यथावत बनाई जाएंगी ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेले की व्यवस्था में प्रशासन के साथ-साथ नागरिकों को भी योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान लोग भी विभिन्न स्थानों पर नजर रखें और संदेहास्पद वस्तु एवं व्यक्ति दिखने पर समीप के पुलिस कर्मी को सूचित करें। उन्होंने शूलिनी मेला समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि मेला स्थल को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए व्यवहारिक सुझाव दें। निरीक्षण के दौरान मेला समितियों के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने पूर्व में आयोजित शूलिनी मेले के अनुभव के आधार अपने सुझाव भी रखे।
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष मीरा आनंद, पार्षद नीलम, सत्या वर्मा, सोना नाहर, मनोनीत पार्षद भरत साहनी, गौरव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिव कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता सहित समितियों के सरकारी और गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें