फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में ओलावृष्टि से साढ़े नौ करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। ओलावृष्टि-भारी बारिश और तूफान से जिले में अभी तक फसलों को साढ़े नौ करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। यह बात उपायुक्त विनोद कुमार ने कही। उन्होंने बताया कि यह नुकसान बागवानी और कृषि दोनों क्षेत्रों में हुआ है। बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेज दी है। सरकार से जो भी दिशानिर्देश आएंगे उसके अनुसार किसानों को राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

विनोद कुमार वीरवार को कंडाघाट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों को राहत पहुंचाने के लगातार प्रयास कर रहा है। इसके लिए सरकार से संवाद जारी है। डीसी ने कहा कि जिन विभागों में कर्मचारियों के पद रिक्त हैं और इसकी वजह से कोई ग्रामीण कार्यालय बंद है वहां कर्मचारी तैनात करने में अभी समय लगेगा। रिक्त पदों की स्थिति को सरकार के संज्ञान में भेजा है। बताया कि जिन सरकारी स्कूलों में भवन की हालत ठीक नहीं है उन्हें विभागीय स्तर पर ठीक करवाया जाएगा।
कंडाघाट में पिछली सरकार के समय में शुरू पुराने अस्पताल भवन के स्थान पर नए भवन के निर्माण पर लगी रोक पर उपायुक्त ने कहा कि अभी सरकार से काम बंद करने के निर्देश हैं। भविष्य में जैसे निर्देश आएंगे इस मामले में वैसा काम किया जाएगा। माझोल में सरकार के हेलीपैड बनाने के बनाने के प्रस्ताव पर उपायुक्त ने कहा कि इस बारे में कोई दिशानिर्देश तय नहीं हैं। कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार से बातचीत जारी रहेगी और जहां जरूरत होगी आवश्यक मदद पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें