नालागढ़ (सोलन)। शहर के गीतांजलि स्मार्ट स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के दृष्टिगत पहली से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीत क्विज स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस टेस्ट में विद्यार्थियों ने 100 प्रश्नों के 60 मिनट में उत्तर दिए और अधिकांश बच्चों ने 75 फीसदी से अधिक अंक लेकर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया।
स्कूल प्रधानाचार्य गीतांजलि सचदेवा ने विद्यार्थियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र और पुरस्कार वितरित किए। इस टेस्ट में पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों केदारनाथ, ध्रुव, अक्षित, पवित्रा, दिशा पोसवाल, अंकिता, तुषार, हरसिमरन, तमन्ना, अदिति, काव्य, शबनम, दिव्यांशु, दीपक, अनुष्का, केशव, मृदुल ठाकुर और दीपिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। कृतिका, जगजीवन, शबनम, नैतिक, अनुराग, देवांशी, अमोली, शगुन, शिवम, कमला, सुमित, अखिल, मेघा, मृदुल ठाकुर द्वितीय और नरेंद्र, सुहाना, राधिका, अमन, वरुण, खुशी, शौर्य, भव्य, अंशिका, सूरज, शगुन तथा आशीष ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।