नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के महाकालेश्वर मंदिर में दुघर्टना टालने के लिए पूजा अर्चना और सालाना भंडारा 3 दिसंबर को होगा। नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर एचआरटीसी वर्कशॉप के साथ लगते महाकालेश्वर मंदिर में 18वां सालाना भंडारा होगा। मंदिर के शामभव योगी स्वामी शिवानंद सरस्वती ने बताया कि मंदिर में हर वर्ष दुर्घटना टालने वाले (गुरु दत्राय जयंती) इस सालाना भंडारे का आयोजन किया जाता है। भंडारे से पहले महाशक्ति काली की पूजा अर्चना होगी और उसके बाद हवन होगा। इसके बाद ब्रहमभोज और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वह इस भंडारे में बढ़चढ़ कर भाग लें।