फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के शोषण के खिलाफ गरजी सीटू

विज्ञापन
परवाणू में फार्मा उद्योग के खिलाफ प्रदर्शन करते सीटू कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)।
औद्योगिक शहर परवाणू में सोमवार को फार्मा उद्योग में मजदूरों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ सीटू ने रोष प्रदर्शन किया। सीटू कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और श्रम विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली के बाद सीटू कार्यकर्ताओं ने आम सभा की और इसमें श्रम विभाग को चेतावनी दी गई कि जल्द ही मजदूरों के हकों को दिलाया जाए।

फार्मा उद्योग में श्रम कानून को लागू किया जाए अन्यथा आने वाले दिनों में जिलास्तरीय आंदोलन किया जाएगा। इसमें पूरे जिलेभर के कार्यकर्ता भाग लेंगे। आंदोलन श्रम विभाग और फार्मा उद्योग के बाहर किया जाएगा। सभा में सीटू के जिला प्रधान ओम दत्त शर्मा ने कहा कि फार्मा उद्योग में श्रम कानून को लागू करवाने के बारे में उन्होंने श्रम विभाग को अक्तूबर को लिखित में शिकायत की थी।
विज्ञापन


इसके बावजूद श्रम विभाग ने आज तक कोई भी कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि फार्मा उद्योग में मालिक श्रम कानून को लागू करने की बजाय मजदूरों को नौकरी से निकाल रहे हैं। चेतावनी दी है कि यदि श्रम विभाग और उद्योग मालिकों का रवैया नहीं बदलता है तथा मजदूरों को उनका हक नहीं दिया जाता तो सीटू उग्र आंदोलन करेगी। ओम दत्त शर्मा ने कहा कि विभाग ने आज तक उद्योग की कोई जांच नहीं की और न ही उद्योग का रिकार्ड खंगाला। उन्होंने कहा कि उद्योग में मजदूर बिना रिकार्ड के काम कर रहे हैं।

यहां सफाई व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इस मौके पर सीटू के जिला महासचिव एनडी रनौत, उपप्रधान दलजीत सिंह, किसान सभा के जिला महासचिव प्यारे लाल वर्मा व अन्य कई लोग मौजूद रहेे।
विज्ञापन

.....
उद्योग को जारी किए हैं नोटिस : पीडी शर्मा
श्रम विभाग के निरीक्षक पीडी शर्मा ने बताया कि मामले में उद्योग को नोटिस जारी किए हैं। कार्रवाई की जा रही है। मामले में पूरी तरह से छानबीन कर नियमों के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें