फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंधन में यूएनओ दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में यूएनओ दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की। प्रात: कालीन सभा में राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना और इसके कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन


भौतिकी के प्रवक्ता राम स्वरूप गौतम ने यूएनओ गठन की आवश्यकता क्यों पड़ी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के वैश्विक परिवेश में यूएनओ सराहनीय भूमिका निभा रहा है नहीं तो विश्व तीसरे विश्वयुद्ध का सामना कर चुका होता जोकि मानवता के लिए बहुत बड़ा खतरा होता। प्रधानाचार्य ने संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें