फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगनबाड़ी केंद्रों में हो सकेगा आधार कार्ड अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अब आंगनबाड़ी केंद्रों में अपडेट हो जाएगा आधार कार्ड
विज्ञापन

प्रदेश भर में 234 आंगनबाड़ी केंद्रों को किया चयनित
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (सोलन)। महिला एवं बाल विकास विभाग के पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश में अब आधार अपडेट करने या आधार में त्रुटि को दूर करने की सुविधा घर-द्वार के नजदीक आंगनबाड़ी केंद्र में ही प्रदान की जाएगी। इसके तहत प्रदेश भर में अभी तक 234 केंद्रों का चयन किया गया है। जिनमें इस कार्य को करने के लिए आगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं सहित सुपरवाइजर को आधार कार्ड बनाने का प्रशिक्षण भी प्रदान कर दिया गया है।
विज्ञापन

इन केंद्रो को टैब/लैपटॉप भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय या फिर उपमंडल स्तर पर ही मुहैया करवाई जाती थी, लेकिन अब यह सुविधा लोगों को उनके घरद्वार के समीप आगनबाड़ी केंद्रों में ही प्रदान की जाएगी। उधर, महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरेक्टर राजेश शर्मा ने बताया की प्रदेश के 234 आंगनबाड़ी केंद्रों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत आधार कार्ड अपडेट करवाने का काम इसी माह में शुरू हो जाएगा। इसके लिए उक्त केंद्रों को लेपटॉप और टेब भी मुहैया करवाए जा रहे हैं। इसके बाद लोगों के आधार कार्ड संबंधी कार्य करना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें