फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी से पहले पूरी तरह से शहर बनेगा स्वच्छ व साफ सुथरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी से पहले स्वच्छ होगा नालागढ़
विज्ञापन

नगर परिषद छेड़ेगी हर वार्ड में विशेष स्वच्छता अभियान
गर्मियों में संक्रमण न फैले, इसके लिए परिषद ने कसी कमर
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। गर्मी से पहले नालागढ़ शहर की हर गली और कूचा साफ-सुथरा और स्वच्छ नजर आएगा। इसके लिए परिषद विशेष अभियान शुरू करेगी। हालांकि मार्च माह का भी एक हफ्ता बीत चुका है और गर्मी ने अभी तक पूरी तरह से दस्तक नहीं दी है, लेकिन गर्मी के मौसम में गंदगी न फैले और संक्रमण से बीमारियां न पनपें, इसके लिए नगर परिषद शहर को स्वच्छ एवं साफ सुथरा बनाने की तैयारी में है।
इसके लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और परिषद इस अभियान के दौरान न केवल शहर को स्वच्छ बनाएगी, अपितु लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित बनाते हुए उनसे शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील भी करेगी। इस अभियान के दौरान शहर के हर वार्ड, गली कूचों की पूरी तरह से सफाई की जाएगी, जिसके तहत पार्षद अपने-अपने वार्डों में सफाई अभियान को पूरी तरह से गति देंगे, ताकि शहर पूरी तरह से स्वच्छ एवं सुंदर लग सके। इस विशेष साफ सफाई अभियान के तहत समूचे शहर के तहत आने वाली नालियां और सड़कों किनारे फंसा कूड़ा और मलबा हटाने के साथ लोगों को भी सफाई के प्रति जागरूक बनाया जाएगा। गर्मियां दस्तक देने वाली है और गर्मी के मौसम में गली नालियों में फंसे कूड़े कचरे से होने वाले संक्रमण का अंदेशा बन जाता है, जिसके चलते परिषद ने पहले ही से कमर कस दी है और शहर की हर गली और कूचे को पूरी तरह से साफ सुथरा बनाया जाएगा। बता दें कि नगर परिषद के अधीन आने वाले नालागढ़ शहर में 9 वार्ड आते हैं, इसमें करीब 30 हजार की आबादी बसती है। यहां स्थानीय लोगों के अलावा बाहरी जगहों से लोगों ने काम की तलाश में दस्तक देकर शहर में रिहायशी मकान किराये पर ले रखे हैं, वहीं प्रतिदिन भारी संख्या में लोगों का शहर को आना लगा रहता है। गर्मी में किसी भी प्रकार की गंदगी से कोई संक्रमण न फैले, इसके लिए परिषद अभी से मुस्तैद हो गई है और विशेष सफाई अभियान चलाकर शहर के हर कूचे, गली की सही ढंग से सफाई करने के साथ लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से करेंगे सफाई रखने का आह्वान
अध्यक्ष नगर परिषद नीरू शर्मा ने कहा कि परिषद की ओर से शहर में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि समूचे शहर में चरणबद्ध तरीके से सफाई हो सके। उन्होंने कहा कि इस विशेष साफ सफाई अभियान के तहत लोगों से आह्वान किया जाएगा कि वह गलियों नालियों को साफ रखें, घरों के आगे कूड़ा कचरा न फेंकें या एकत्रित न होने दें, कूड़े को केवल कूड़ेदानों में ही डालें, जो परिषद की ओर से विभिन्न स्थलों पर मुहैया करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिषद शहर के स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है, लेकिन लोगों का भी परिषद को सहयोग चाहिए, तभी शहर स्वच्छ एवं सुंदर बन सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें