फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ प्लासी में सड़क की खस्ताहालत से परेशान ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, छह घंटे तक रोके रखा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के बीड़ प्लासी गांव को जाने वाले खस्ताहाल मार्ग से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिर एक बार फिर फूट पड़ा। लोगों ने सड़कों पर उतरकर न केवल रोष प्रदर्शन किया बल्कि सड़क बंद कर आने जाने वाले मार्ग को भी पूरी तरह से बंद कर दिया। उन्होंने वाहनों को गुजरने नहीं दिया।

सुबह 7 बजे से एकत्रित हुए लोगों ने छह घंटे तक जाम लगाए रखा। कई विभागों की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को एसडीएम ने आश्वस्त किया। तब जाकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन बंद किया और वाहनों को जाने दिया। ग्रामीणों का कहना है कि आजकल बरसात का मौसम है और यह मार्ग पूरी तरह से कीचड़ से लबालब हो गया है जिससे आने जाने वाले लोगों सहित खासतौर पर स्कूली बच्चों को प्रतिदिन परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इसकी मार्ग की आज तक सुध नहीं ली गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इससे पहले भी कई बार इस सड़क को लेकर धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम किया है। करीब दस साल पहले इस मार्ग पर स्थापित उद्योगों और विभागों के सहयोग से इस मार्ग को दुरुस्त बनाया गया था लेकिन बाद में इसकी कोई सुध नहीं ली गई। इससे यह सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस पर कीचड़ इतना भर गया है कि इस राह से गुजरना बेहद मुश्किल है।

मार्ग पर पैदल चलना मुश्किल : ग्रामीण
ग्रामीण अजय ठाकुर, हरभजन सिंह, जमना देवी, कौशल्या देवी, अवतार सिंह, प्रवीण लता, देवीरानी, कश्मीरा देवी, राजकुमारी, अंजू देवी, सुलोचना देवी, देवराज, गुरमेल सिंह, निक्का राम, राजिंद्र कुमार, रिखी राम, निक्कू पंच आदि ने कहा कि इस सड़क पर उद्योगों के वाहनों व सीमेंट कारखाने के वाहनों की बहुतयात है। इस मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे उभरे हैं और कीचड़ से लबरेज इस मार्ग पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना किसी मुसीबत से कम नहीं है।

जल्द समस्या का समाधान निकाला जाएगा : एसडीएम
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने मौके पर जाकर ग्रामीणों की समस्या को सुनकर इसका स्थायी हल करने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हो गए और जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा।

एफसीए मिलते ही शुरू होगा काम : बीबीएनडीए
अतिरिक्त सीईओ बीबीएनडीए राजीव कुमार ने कहा कि इस सड़क को लेकर पर्यावरण मंत्रालय से ऑनलाईन पत्राचार किया गया है, ताकि इस लैंड की एफसीए मिल सके और बीबीएनडीए के अधीन आते ही इस मार्ग को पूरी तरह से दुरुस्त बना दिया जाएगा।
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्रालय को सौंपी जाएगी रिपोर्ट : डीएफओ
डीएफओ जेएस शर्मा ने कहा कि एफसीए क्लीयरेंस की रिपोर्ट के लिए पत्र आया है। इसके तहत बीबीएडीए और वन विभाग की संयुक्त इंस्पेक्शन होगी और रिपोर्ट प्रदेश सरकार के माध्यम से पर्यावरण मंत्रालय को सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें