फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्टर हर्ष और अकांशा मिस फ्लोरेंस बनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुबाथू (सोलन)।
फ्लोरेंस कॉंवेंट स्कूल सुबाथू में शुक्रवार को जमा दो के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक ओपी तनवर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हिंदी व पंजाबी गीतों पर जमकर डांस किया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्कूल में बिताए दिनों के अनुभव को बच्चों के साथ साझा किया। फेयरवेल पार्टी के दौरान हर्ष और आकंशा को मिस्टर एंड मिस फ्लोरेंस, विशाल और नीरू को मिस्टर एंड मिस टैलेंटिड, निशान और स्नेहा को मिस्टर व मिस चार्मिंग चुना गया। प्रधानाचार्य उपासना वशिष्ठ और निदेशक एलेग्जेंडर ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ओपी तनवर ने कहा की फ्लोरेंस स्कूल बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करने के लिए अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने प्रधानाचार्य उपासना वशिष्ठ व निदेशक एलेग्जेंडर सहित सभी बच्चों को इस आयोजन पर बधाई दी।
विज्ञापन


प्रिय नेता के सवाल पर, मोदी का नाम गूंजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया के अलावा बच्चों में भी खासे चर्चित हैं। फेयरवेल पार्टी में मिस चार्मिंग स्नेहा से जब प्रिय नेता पर सवाल पूछा गया तो जवाब में मोदी का नाम लिया गया। इस पर छात्र-छात्राओं ने जमकर तालियां बजाईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें