कुनिहार (सोलन)।
खंड विकास कार्यालय कुनिहार का पुराना भवन है जर्जर है। पुराने भवन को विभाग ने असुरिक्षत घोषित करने के बावजूद आज भी इस्तेमाल में लाया जा रहा है। स्टाफ कैंटीन और सेरी कल्चर विभाग का दफ्तर 60 के दशक में जब कुनिहार ब्लॉक बना था तो उस समय इस भवन में खंड विकास कार्यालय और कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था सहित बीडीओ की गाड़ी के लिए गेराज बनाया गया था।
खंड विकास कार्यालय के इस पुराने भवन में करीब 10-12 वर्षों से एक कैंटीन चल रही है। यहां रेशम विभाग का कार्यालय भी खुला हुआ है। इसमें कर्मचारी जान-जोखिम में डाल कर कार्य करतेे हैं। वैसी ही हालत कैंटीन की भी है। मात्र 100 रुपये के राजस्व पर काफी समय से एक ही शख्स को विभाग ने दे रखी है। कैंटीन में खंड विकास कार्यालय के कर्मचारी, रावमा विद्यालय के अध्यापक, स्कूली बच्चे जान जोखिम में डाल कर चाय-पानी करते हैं।
विज्ञापन
इस भवन की जगह पंचायत समिति का सभागार बनाने की योजना विभाग की है। इसके लिए 15 लाख रुपये की प्रपोजल तैयार करके सरकार को भेजी है। करीब चार-पांच वर्ष पहले अनसेफ घोषित भवन में विभाग कैंटीन चला कर बड़े हादसे के इंतजार में दिखता है। इस बारे में खंड विकास अधिकारी कुनिहार जयवंती नेगी ने बताया कि जल्द ही खंडहर बन चुके पुराने भवन को गिरा कर खंड विकास समिति का कार्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 15 लाख रुपये की प्रपोजल बना कर भेजी गई है।
खंड विकास समिति की अध्यक्ष नीलम रघुवंशी ने भी पुराने कार्यालय भवन के बारे में बताया कि पुराने भवन की जगह जल्द ही पंचायत समिति का रिसोर्स सेंटर बनाया जाएगा। इसके लिए 15 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।