फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के यातायात जाम से हर कोई परेशान

विज्ञापन
Chandigarh Traffic Jam
विज्ञापन
सोलन। शहर में पार्किंग समस्या का निवारण न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गाड़ी खड़ी करने लायक जगह न होने से वाहन चालक मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़ा कर देते हैं। इस कारण यातायात जाम होने से आम लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

पुराने बस स्टैंड में बहुमंजिला पार्किंग बनाने की कवायद भी सिरे नहीं चढ़ पा रही। यहां से बस स्टैंड को बदलने के बाद पार्किंग बनाने की प्रक्रिया अमल में लाई जानी थी। लेकिन सैन्य क्षेत्र के अधीन होने की वजह से बहुमंजिला पार्किंग का काम अटक गया। इस वजह से शहर में अभी तक नई पार्किंग नहीं बन पाई है। पुराने बस स्टैंड से अब भी छोटे रूट के लिए बसें चल रही हैं। वाहनों की तादाद बढ़ने की वजह से शहर में जाम की समस्या लगातार बनी हुई है। वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ रहा है।
शहर में रोजाना जाम की वजह से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें पेश आ रही हैं। स्थानीय निवासी राजकुमार, दलीप, संजय, पुनीत और सुशील कुमार ने कहा कि जब तक शहर में पार्किंग का उचित प्रबंध नहीं होगा समस्या बरकरार रहेगी। बस स्टैंड में पार्किंग के लिए जगह चिह्नित की थी। लेकिन तय समय पर निर्माण नहीं हो पाया। बहुमंजिला पार्किंग बनने पर शहर में वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त स्थान मिलेगा और जाम की समस्या भी कम होगी। नगर परिषद के अधिशासी अभियंता बीआर नेगी ने कहा कि पार्किंग समस्या के निदान पर फैसला सरकार के गठन के बाद ही हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें