सुबाथू (सोलन)। कौन कहता है की पंखों के बिना उड़ान नहीं भरी जाती, हौसले बुलंद हो तो बिना पंखों के भी आसमान का सफर किया जा सकता है। सुबाथू के साथ लगते शांति निकेतन में रह रहे चार बच्चों ने सिद्ध कर दिखाया है। जिला चाइल्ड प्लेनिंग अधिकारी एसएस कंवर ने बताया की 18 नवंबर को शांति निकेतन के चार बच्चे दिल्ली में होने वाली एथलेटिक्स और शतरंज की नेशनल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। जिला उन्होंने ने बताया की शांति निकेतन में चारों बच्चों की मेहनत और जज्बे को देख कर उन्हें हिमाचल की ओर से नेशनल खेल प्रतियोगिता के लिए चुना है। निकेतन से पहली बार बच्चों को एथलेटिक्स और शतरंज में अपना हुनर दिखाने का मौका दिया है। परिजनों का मोह बचपन में छोड़ चुके निकेतन के इन बच्चों को आजकल कड़ी ट्रेनिंग दी जा रही है। एसएस कंवर ने बताया कि दिल्ली में होने वाले हौसला 2017 खेल प्रतियोगिता में देशभर के आश्रमों से बच्चे भाग लेंगे।