फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामाकंन के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार भरेंगे पर्चे

विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
सोलन। नामांकन दाखिल करने का सोमवार को आखिरी दिन है। जिला भर में इस दौरान नामांकन दाखिल करने के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। जिसे देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन


जिला की पांचों विधानसभा सीटों में कसौली को छोड़कर अन्य सभी पर भाजपा और कांग्रेस दोनों के प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल होना है। सबसे अहम नामांकन नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का रहेगा। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। इसके अलावा दून विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से नामांकन दाखिल किया जाना है।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मुकाबले अर्की में भाजपा के नए चेहरे रत्नपाल का नामांकन भी सोमवार को होना है। जबकि सोलन सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी भी इसी दिन नामांकन भरेंगे।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कंवर ने बताया कि नामांकन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नामांकन दोपहर बाद तीन बजे तक ही दाखिल हो पाएंगे। कोई भी नेता तीन बजे के बाद कार्यालय पहुंचता है तो उसका नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी भी नेता को हुजूम लेकर निर्वाचन कार्यालय तक आने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यदि कोई नेता नियमों का उल्लंघन करेगा तो निर्वाचन अधिकारी की ओर से उसे नोटिस जारी करके इस संबंध में जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें