फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में 81 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
स्टार गोजू रियु कराटे अकेडमी कुमारहट्टी में कराटे बेल्ट परीक्षा  के दौरान बच्चे। स्त्रोत अकेडमी
विज्ञापन
स्टार गोजू रियु कराटे अकादमी कुमारहट्टी में बेल्ट परीक्षा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्टार गोजु रियु कराटे अकादमी कुमारहट्टी में बच्चों के लिए कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। इसमें स्टार गोजू रियु कराटे फेडरेशन और डीएवी स्कूल धर्मपुर से 81 लड़कों व लड़कियों ने भाग लिया। यह कराटे बेल्ट परीक्षा स्टार गोजू रियु कराटे फेडरेशन के चीफ तकनीकी निदेशक शिहान संजय ठाकुर ने लिया। इसमें येलो से लेकर ब्राउन बेल्ट तक के लिए लड़कों व लड़कियों ने भाग लिया। शिहान संजय ठाकुर ने बताया कि बच्चे कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट के लिए 6 महीने से लगातार खूब मेहनत के रहे थे। इसमें शहजाद वालिया, नवनीत शर्मा, चैतन्य, आयशा चौहान, जन्नत चंदेल, आश्विका सूद, मारूशिका अत्री, रोहित शर्मा, यश ठाकुर, त्रिशिका राणा, दीक्षा, आयशा ठाकुर, दुष्यंत कंवर, चितवन अत्री, राजन का प्रदर्शन बहुत ही सराहनीय रहा। कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा के अंत में पटियाला से आए विशेष अतिथि सरदार चरण सिंह वालिया ने सभी बच्चों को कराटे बेल्ट व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कराटे सिर्फ एक गेम ही नहीं, बल्कि हम सभी की जरूरत भी है। इसे हर लड़की को सिखाना चाहिए। संजय ठाकुर ने सहयोग के लिए पूर्व खाद्य बोर्ड के उपाध्यक्ष व बैडमिंटन खिलाड़ी रमेश चौहान का आभार जताया। इस दौरान कराटे फेडरेशन के सदस्य व कोच दिव्या, हिमांश सिन्हा व प्रियंका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें