बद्दी में सिक्योर मीटर्स कंपनी ने लगाया रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। अस्पतालों में रक्त अवयवों की कमी को पूरा करने के लिए सिक्योर मीटर की ओर से बद्दी में रक्तदान और जागरूकता शिविर लगाया गया। जिसमें 78 कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस मौके पर सिक्योर मीटर्स के क्वालिटी इंचार्ज रजनीश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि प्रबंधक मार्केटिंग सिमरन दीप सिंह, एडमिनिस्ट्रेशन इंचार्ज प्रदीप कुमार एवं प्रोडक्शन हेड रविंद्र कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
उन्होंने कर्मचारियों का आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। कहा, एक स्वस्थ व्यक्ति का इंसानी, नैतिक और सामाजिक दायित्व बनता है कि वह स्वयं को रक्तदान के लिए तैयार रखें। श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि इन दिनों सभी अस्पतालों में डेंगू की वजह से रक्त कंपोनेंट्स की बहुत कमी है और रक्तदान जागरूकता शिविर लगाकर उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है। इस अवसर पर ट्रस्ट के गुलशन कुमार, सतगुरु प्रसाद, बिन्नी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। रक्तदाताओं को प्रणाम पत्र, स्मृति चिन्ह एवं मेडल देकर प्रोत्साहित किया।