रोटरी रॉयल सोलन की ओर से आयोजित होटल पाइनबुड बड़ोग में रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट करते लोग
धर्मपुर(सोलन)। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के कर्मचारियों ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की जयंती पर होटल पाइनवुड बड़ोग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने 75 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का आयोजन एचपीटीडीसी के बड़ोग-कसौली-पांवटा कॉम्प्लेक्स की ओर से एचपीटीडीसी के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर निगम ने प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार के नेतृत्व और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। शिविर का संचालन बड़ोग-कसौली-पांवटा कॉम्प्लेक्स के उप महाप्रबंधक डॉ. अनिल कपूर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर एचपीटीडीसी कसौली के प्रबंधक महेंद्र सिंह चौहान, कनिष्ठ अभियंता पूरण चंदेल तथा बड़ोग और कसौली इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहयोग दिया। संवाद