फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वास्थ्य शिविर में 75 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
बद्दी के सिक्का होटल के समीप स्लम क्षेत्र में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में रोगियों की जांच क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। आईआरजी संस्था ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन और प्रवासी बंधु एनजीओ के सहयोग से एक निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। यह शिविर सिक्का होटल के पास स्थित एक स्लम में लगाया गया। इसमें 75 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में जांच के बाद सभी मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी बांटी गईं। डॉ. अंजलि गोयल ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी प्रदान किया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता ज्योति धीमान और सहायक दिनेश कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन में सहयोग दिया। मरीजों का रक्तचाप, रक्त शर्करा और सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आवश्यकतानुसार सभी लाभार्थियों को निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें