नालागढ़ (सोलन)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहा में स्वर्ण जयंती मिडल मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए इसी सत्र में पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यालयों के 91 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहा के अधीन आने वाले प्राथमिक विद्यालयों बाहा, कफलेड़ा, कपोहली, रंढाला, कासला, गुज्जरहट्टी, पोरला, नंद, लूनस, गाबरमोड़, न्याड़ी जोबी और चुरंगल शामिल हैं। इपके पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 73 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 18 अनुपस्थित रहे। प्रधानाचार्य राम प्यारा गौड़ ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। संवाद