फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयामा गांव में घर के बाहर पहुंचा तेंदुआ, दहशत में आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चयामा गांव में घर के बाहर पहुंचा तेंदुआ, दहशत में लोग
विज्ञापन

वन्यजीव प्राणी विभाग की टीम तेंदुए को पिंजरे में डालकर शिमला ले गई
गोशाला के लिए जा रही महिला को सबसे पहले दिखा तेंदुआ
अमर उजाला ब्यूरो
कंडाघाट(सोलन)। वाकना पंचायत के चयामा गांव में रविवार रात एक खूंखार तेंदुआ जगदीश कुमार के मकान के बाहर पहुंच गया। तेंदुआ मकान के पीछे बनी गली में घुस गया। इस बात का पता घर के सदस्यों को सुबह चला, जब परिवार की महिला सत्या गोशाला में जाने के लिए उठी। वहीं इसी दौरान उसने तेंदुए को देखते ही अपने परिजनों को जगाकर सतर्क किया। जैसे ही तेंदुए को आहट का एहसास हुआ, उसने जोर जोर से दहाड़ना शुरू कर दिया। उसके दहाड़ते ही परिवारजनों ने अपने घर के दरवाजे बंद कर लिए। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिवार के एक सदस्य अजय कुमार ने इस घटना की सूचना हल्का पटवारी रणधीर चंबयाल को दी। इसके बाद इसकी सूचना कंडाघाट पुलिस और वन विभाग को भी दी गई। वहीं, इस दौरान आसपास के लोग भी वहां पर इकट्ठे हो गए। कंडाघाट पुलिस टीम एएसआई केशव राम की अगुवाई में मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से पीछे रहने की हिदायत दी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि तेंदुआ कुछ लगंडाकर आगे खिसक रहा था और चलने में असमर्थ दिख रहा था। वन्यजीव प्राणी विभाग टूटीकंडी की टीम मौके पर पहुंच कर तेंदुए को पिंजरे में डालकर अपने साथ शिमला ले गई। स्थानीय जिला प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। घटना की पुष्टि कंडाघाट थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि परिवार की तरफ से सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि तेंदुए को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें