शिव शर्मा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
सोलन। सोलन में आयोजित तीन दिवसीय साइंस प्रतियोगिता इंस्पायर मानक ने आयोजित की। इसमें गीतांजलि स्मार्ट स्कूल की छात्रा शिव शर्मा राज्य स्तर के लिए चयनित हुई। यह प्रतियोगिता तलाई जिला बिलासपुर में 3 से 4 जनवरी को होगी। स्कूल की प्रधानाचार्य गीतांजलि सचदेवा ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर शिव शर्मा ने स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। उन्होंने शिव शर्मा को भविष्य में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं।