फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, स्वास्थ्य, पानी सहित अन्य 65 समस्याओं पर चर्चा की

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद की बैठक में 65 मदों पर चर्चा
विज्ञापन

बिजली, स्वास्थ्य और पानी सहित अन्य समस्याओं पर किया विचार विमर्श
अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का समाधान करने के भी निर्देश दिए
पुराने हो चुके पेयजल टैंक की मरम्मत का प्रस्ताव भी भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। जिला परिषद सोलन की त्रैमासिक बैठक में विभिन्न विभागों के 65 मदों पर चर्चा की गई। वहीं, इनका निपटारा करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश भी दिए गए हैं। इनमें लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल पथ परिवहन निगम, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, राज्य विद्युत बोर्ड, उद्योग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा दूरसंचार इत्यादि से संबंधित समस्याएं थी। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने की। उन्होंने सभी अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे आम जन की विभिन्न समस्याओं को शीघ्रता से निपटाना सुनिश्चित बनाएं। इसके अलावा इस दौरान ग्राम पंचायत मितियां से क्वारनी सड़क की हालत सुधारने और सड़क पर तारकोल बिछाने के निर्देश बैठक में जारी किए गए। ग्राम पंचायत जगनी के गांव चतलोग में लगभग 35 साल पुराने पेयजल टैंक की मरम्मत के लिए आवश्यक धन उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्त सोलन को प्रस्ताव भेजने बारे में भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किए 35 हजार चालान
प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने पिछले तीन महीनों में नियमों की अनुपालपा न करने पर लगभग 35 हजार चालान किए हैं। विभाग को बद्दी क्षेत्र में इस दिशा में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत नवाग्राम में ग्रीन प्लाई फैक्ट्री के आसपास गांव में प्रदूषण के कारण लोगों के घरों में मक्खियों से निजात दिलाने के लिए समय-समय पर कीट नाशक छिड़कने के निर्देश भी दिए गए। वहीं इस दौरान पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए गए कि नालागढ़ के बद्दी, अन्नपूर्णा, मानपुरा, खलूणी और ट्रक यूनियन बाईपास पर वाहनों के जाम से निपटने के लिए योजनाबद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष 17 लाख पौधे रापे
नालागढ़ वन मंडल के तहत वर्ष 2018-19 में एक लाख पचास हजार, सोलन मंडल में दो लाख उन्नहत्तर हजार तथा कुनिहार मंडल में आठ विभिन्न योजनाओं के तहत 17 प्रकार की प्रजातियों के चार लाख पौधे लगाए गए। उद्यान विभाग की ओर से जिला में 13 जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 1296 लोगों को प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अधिकारी सतीश अग्रवाल विभिन्न जिला परिषद सदस्य, पुलिस उपाधीक्षक सोलन अमित ठाकुर, राज्य बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता सीएस चावला, विभिन्न विकास खंड अधिकारी, जिला के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें