फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश ने रोकी हेरिटेज ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। विश्व धरोहर कालका शिमला ट्रैक पर भारी बरसात ने ट्रेनों की रफ्तार रोक डाली। हेरिटेज ट्रैक पर मंगलवार सुबह बड़ोग के समीप ट्रैक पर गिरे मलबे के कारण ट्रेन को करीब दो घंटे तक जंगल में ही रुकना पड़ा। रेलवे कर्मचारियों ने दो घंटे के बाद ट्रेन को रवाना किया। सुबह के समय कालका से शिमला जा रही ट्रेन के रुकने से सैलानियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गौर रहे कि बरसात का मौसम शुरू होते ही अब हेरिटेज ट्रैक पर भी मलबे गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। ट्रेन के रुकने के कारण अन्य ट्रेनों को भी देरी से चलते हुए देखा गया। कालका शिमला रेल मार्ग पर मंगलवार सुबह ही देश विदेश से आए पर्यटकों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। सुबह हुई बरसात के कारण बड़ोग व सोलन के बीच ट्रैक पर मलबा गिर गया था। चलते वह समय से शिमला नहीं पहुंच पाए। बताया जा रहा है कि सुबह के समय कालका से शिमला जा रही गाड़ी को बड़ोग के पास रोका गया। इन दिनों हेरिटेज मार्ग से काफी लोगों द्वारा सफर किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने पर्यटकों के लिए समर सीजन में दो स्पेशल ट्रेनों को भी चलाया है।
विज्ञापन

मंगलवार को बड़ोग के पास हुए भूस्खलन के चलते ट्रेन को दो घंटे तक रुकना पड़ा। इसके कारण शिमला व कालका से चलने वाली अन्य गाड़ियां भी देरी से चली। दो रेलवे अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सुबह बड़ोग के पास ट्रैक पर गिरे मलबे के कारण गाड़ी को रोकना पड़ा था। मलबा हटाने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया है।

जिला में सुबह के समय हुई भारी बारिश
जिला सोलन में मंगलवार को सुबह से ही तेज बारिश के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय हुई बारिश के चलते स्कूली बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सोलन में सुबह चार बजे से बारिश शुरू हो गई थी। बरसात की पहली बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें