फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की में जल्द होगी कांग्रेस की समीक्षा बैठक : संजय अवस्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय अवस्थी ने कहा है कि ब्लॉक कांग्रेस अर्की जल्द ही बैठक कर लोकसभा चुनाव पर मंथन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि अर्की से कांग्रेस को बढ़त दिलाने पर बैठक में चर्चा होगी। साथ ही बैठक में भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में अर्की से विधायक और निवर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह विशेष रूप से आमंत्रित किए जाएंगे। बैठक में अर्की विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस को मिले मत प्रतिशत पर भी मंथन होगा। उन्होंने कहा कि अर्की क्षेत्र के विकास के जो वायदे चुनाव के समय किए गए थे वे सभी पूरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें