अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति सोलन की दूसरी बैठक खुंब अनुसंधान निदेशालय चंबाघाट में हुई। इसकी अध्यक्षता नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष डॉ. तारिक खान ने की। उन्होंने अतिथियों एवं कार्यालयों से पहुंचे विभागाध्यक्ष और प्रतिनिधियों का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि हिन्दी राजभाषा ही नहीं बल्कि एक संस्कृति है। सभी को इसकी प्रगति एवं विकास के लिए कार्यरत रहना है। सहायक निदेशक (कार्यान्वयन) भारत सरकार नरेंद्र मेहरा ने हिन्दी तिमाही रिपोर्ट एवं वार्षिक सदस्यता शुल्क के बारे में चर्चा की। उन्हाेंने राजभाषा नीति के सुचारू कार्यान्वयन के लिए अपील की।
कार्यक्रम के अंत में विजया बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक धीरज चोपड़ा ने धन्यवाद किया। इस मौके पर निदेशक खुंब अनुसंधान निदेशालय सोलन के निदेशक वेद प्रकाश शर्मा, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति सोलन के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जोगराज, ईटीडीसी सोलन की निदेशक सहित विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।