सोलन। सीएंडवी अध्यापक संघ ने बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता प्रधान कमल चंद ने की। इसमेें जिला सोलन के सीएंडवी शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में शिक्षा विभाग की ओर से जारी तुगलकी फरमान जिसमें कक्षा पहली से आठवीं तक के अध्यापकों को डीएलएड का कोर्स करने के लिए बाध्य किया जा रहा है, उसका संघ ने विरोध किया। यह आदेश विभाग द्वारा 22 सितंबर को जारी किए थे, जो जेबीटी, शस्त्री, कला अध्यापक, शारीरिक शिक्षक, भाषा, उर्दू, पंजाबी, क्राफ्ट, साइंस और कंप्यूटर अध्यापकों के लिए हैं। बैठक में जिला समन्वयक डॉ. कामेश्वर शर्मा, देव दत्त शर्मा, दलजीत सिंह, सतीश कुमार, रमेश चंद, जय कृष्ण, पंकज शर्मा, ललित, रंजना, अनिता, प्रीति, राधा, नीलम, विध्या, गोपाल सिंह, सुदेश शर्मा आदि मौजूद रहे।