बचे हुए किराएदारों को बीडीओ ने दिया 10 दिन का समय
उसके बाद मकान मालिकों पर लगेगा 1000 रुपये जुर्माना
पंचायतों में चल रहे विकास कार्याें पर भी की गई चर्चा
विकास खंड अधिकारी कुनिहार ने ली सचिवों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कुनिहार। विकास खंड अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सेवकों, तकनीकी सहायकों के साथ एक बैठक कर सामाजिक व विकासात्मक कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह पहले हाटकोट, कुनिहार व कोठी पंचायतों को प्रवासी किरायदारों का पंजीकरण करने के निर्देश दिए थे उस मुहिम के तहत इन पंचायतों में लगभग 70 प्रतिशत प्रवासियों का पंजीकरण हो चुका है।
वहीं अब जो मकान मालिक पंजीकरण नहीं करवा पाए वह 10 दिनों में अपने किराएदारों का पंजीकरण पुलिस थाना व पंचायत में करवा दें। उसके बाद प्रत्येक किराएदार के हिसाब से 1000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान पंचायतों की बेहतरी के लिए किस तरह की योजनाएं बना सकते हैं, इस पर चर्चा हुई। बैठक में मनरेगा विकास कार्य, प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना, संपत्ति कर वसूली, सफाई कर, स्वच्छ भारत मिशन, कूड़ा निवारण संयंत्र आदि पर क्या कार्य हुआ है और कैसे इसे हम बेहतर ढंग से कर सकते है बारे विचार कर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में एसबीपीओ कर्मचंद, पीआई रत्न नेगी, जेई कमलेश, एलएसयू कमलेश, सुनील कुमार सहित सभी पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक व तकनीकी सहायक मौजूद रहे।