फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: रक्तदान शिविर में 70 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
पंचायत सन्याड़ी मोड़ में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवा।
विज्ञापन
बगल्याणे क्रिकेट क्लब ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। पंचायत सन्याड़ी मोड़ में बगल्याणे क्रिकेट क्लब की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 70 लोगों ने रक्तदान किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगियों एवं आयोजन से जुड़े सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से यह शिविर सफल हो पाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जो न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाता है, बल्कि समाज में मानवता, भाईचारे और एकता का संदेश भी देता है। आयोजन से जुड़े प्रमुख सहयोगियों में अंकु, रमन, मनोज, हेमराज, राकेश, धर्मेंद्र, विनोद, जयदेव, भगतराम, सुमित, पंकु, राज, दिवांशु और अजय सहित अन्य का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें