फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: शिविर में 70 किलो कपड़ा किया इकट्ठा

Fri, 29 Dec 2023 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
काॅलेज सोलन में एनएसएस इकाई ने लगाया कलेक्शन सेंटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन की एनएसएस इकाई के द्वारा एक मेगा क्लॉथ कलेक्शन शिविर लगाया गया। शिविर में लगभग 70 किलो कपड़ा इकट्ठा किया गया। इसमें विभिन्न कॉलेज के विद्यार्थियों व आसपास के क्षेत्र के लोगों व शिक्षकों के द्वारा विभिन्न पुराने एवं नए वस्त्र गरीबों के लिए दान किए गए हैं। एनएसएस यूनिट इन कपड़ों को 30 दिसंबर 2023 को चंबाघाट के निकट स्थित शिवालिक बाॅयमेटल के सामने वाले स्लम में दान करने के लिए ले जाएगी।
विज्ञापन

यह कदम इस सर्दी में सभी गरीबों को गर्म कपड़े दिलाने के लिए लिया गया है। कॉलेज प्राचार्य डॉक्टर रीता शर्मा ने इस कार्यक्रम की लिए एनएसएस के छात्रों को बधाई दी। साथ ही एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ घनश्याम सोनी ने भी स्वयंसेवियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें