फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन को पर्यटन कारोबार बढ़ाने का वादा कर लौटे देश भर से आए सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन बढ़ाने का वादा कर लौटे देश भर से पहुंचे सलाहकार
विज्ञापन

सोलन में सूफी संध्या के साथ तीन दिवसीय पर्यटन सलाहकार मिलन उत्सव का समापन
होटल पैरागॉन में उपायुक्त विनोद कुमार की अध्यक्षता में कारोबारियों का सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से अमर उजाला प्रायोजित तीन दिवसीय पर्यटन सलाहकार मिलन उत्सव रविवार को संपन्न हो गया। इस दौरान शहर के होटल पैरागॉन में एक समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त विनोद कुमार ने की। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में अतिरिक्त दंडाधिकारी विवेक चंदेल और जिला पर्यटन अधिकारी विवेक चौहान मौजूद रहे। इस दौरान देश भर के पर्यटक सलाहकारों ने सोलन में गुजारे दिनों और यहां मौजूद पर्यटन स्थलों को लेकर विचार साझा किए। इस मौके पर उपायुक्त विनोद कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जिले में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश भर से आए पर्यटकों ने जिन जगहों का भ्रमण किया है, वे इनके बारे में बाहर से आने वाले पर्यटकों को जानकारी दें। वहीं, जो लोग पहाड़ों में शादी की योजना बना रहे हैं, वे भी सोलन में इसका प्रबंध करें।
विज्ञापन

अतिरिक्त दंडाधिकारी विवेक चंदेल और पर्यटन अधिकारी विवेक चौहान ने ऐसे आयोजनों को जारी रखने पर बल दिया। इस मौके पर होटल एसोसिएशन ने पर्यटन सलाहकारों को सम्मानित किया। उनके लिए टेबल राउंड का आयोजन किया। उन्होंने अपने विजिटिंग कार्ड एक-दूसरे के साथ साझा किए। होटल एसोसिएशन के महासचिव रमिंद्र बावा ने कहा कि इस आयोजन से भविष्य में पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। इससे पहले शनिवार को होटल पैरागॉन में पंजाबी सांस्कृतिक संध्या और रविवार को होटल हिमानी में सूफी संध्या का आयोजन पर्यटन सलाहकारों के लिए किया गया। इस मौके पर देश भर से आए लोगों ने सूफी गानों का आनंद लिया। उन्होंने बताया कि पहली बार उन्हें इस एहसास हुआ कि सोलन में घूमने के लिए बहुत से पर्यटक स्थल हैं। इससे पहले सभी पर्यटक सीधे शिमला का ही रुख करते थे और सोलन को बाईपास कर दिया जाता था। भविष्य में ऐसा नहीं होगा और सोलन में ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों की ब्रेक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें