फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने युवाओं को मादक पदार्थो से दूर रहने को किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। प्रदेश के सभी युवाओं को मादक पदार्थों के प्रयोग से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा, तभी सही अर्थों में प्रदेश देश भर में देवभूमि कहलाएगा। यह बात सोलन के ठोड़ो मैदान में आयोजित नशा निवारण रैली के दौरान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कही। इसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के सैकड़ों विद्यार्थियों, युवाओं और आम लोगों ने भाग लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है और देश पुलिस शहीदी दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि 75 वर्ष पूर्व इसी दिन नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्र को विदेशी प्रभुत्व से मुक्त करवाने के लिए आजाद हिंद सेना का गठन किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहादुर पुलिस सैन्य बल की याद में नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक व संग्रहालय अर्पित किया है। कहा कि नशे की आदत विशेषकर युवाओं में चिंताजनक है। हिमाचल भी इससे अछूता नहीं है। प्रदेश सरकार ने इस सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाने के लिए पड़ोसी राज्यों से नशे की तस्करी पर नजऱ्र रखने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों व अन्य युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन


नशे के खिलाफ जन अभियान चलाने की आवश्यता
नशे की इस बुराई के विरुद्ध जन अभियान चलाने की आवश्यकता है, तभी हमारे देश का भविष्य सुरक्षित रह सकेगा। इस बुराई को रोकने के लिए अध्यापकों तथा अभिभावकों की भी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों को उनके बच्चों के व्यवहार में आए बदलाव पर नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा कि कई बार अभिभावक अपने बच्चों में नशे के लक्षणों की अनदेखी करते हैं जो बाद में गंभीर रूप धारण कर लेता है। उन्होंने कहा कि सिंथेटिक मादक द्रव्यों का उपयोग और भी खतरनाक है। इस मौके पर उपायुक्त सोलन विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन, दून के विधायक परमजीत पम्मी, सोलन के विधायक कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, भाजपा नेता एचएन कश्यप और डॉ. राजेश कश्यप, आईजी पुलिस पुनिता भारद्वाज मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बोले- आदत हो न छोड़ा तो जीवन उन्हें छोड़ देगा
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे के सेवन से दूर रहने का आग्रह किया। वहीं ऐसे विद्यार्थियों को जो नशे के आदी हैं, उन्हें भी इस बारे जागरूक करने को कहा। यदि उन्होंने इस आदत को नहीं छोड़ा तो जीवन उन्हें छोड़ देगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस सामाजिक बुराई को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता को गैर जमानती अपराध की श्रेणी में लाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


इन्होंने भी रैली को किया संबोधित
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर कहा कि ठोडो मैदान में नशा निवारण रैली प्रदेश सरकार की समाज को नशामुक्त बनाने की वचनबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक का दायित्व है कि समाज से इस बुराई को जड़ से उखाड़ने में सरकार को सहयोग दे। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इस बुराई को प्रदेश से दूर करने के लिए वचनबद्ध हैं। इस उद्देश्य से सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। वहीं डॉ. वीरेंद्र मोहन ने कहा कि विशेषकर 12 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चे नशे की चपेट में सर्वाधिक आते हैं। उन्होंने कहा कि जो सहपाठी और मित्र के दबाव व कई अन्य कारणों से हो सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे में अध्यापकों तथा अभिभावकों को अपने बच्चों के व्यवहार पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें