बीबीएन में डेंगू के 19 आए नए मामले
अब तक 145 लोग डेंगू पीड़ित; बद्दी में 113, नालागढ़ में 32 मामले आए सामने
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में डेंगू का डंक स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता अभियान के बावजूद बदस्तूर जारी है। आए दिन लोग डेंगू के रोगी बन रहे हैं और डेंगू के मामलों में दिनोंदिन इजाफा हो रहा है। बीबीएन के तहत बद्दी में 59 टेस्टों में से 19 लोगों को डेंगू पाया गया है। बीबीएन में डेंगू की संख्या अब पहुंचकर 145 हो गई है। इसमें से बद्दी मेें 113 और नालागढ़ में 32 मामले डेंगू के डिटेक्ट हो गए हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने आठ टीमों के 40 सदस्यीय कर्मचारी जागरूकता ला रहे हैं। जगह-जगह लोगों को डेंगू के बारे में जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने बीबीएन के दो उद्योगों को पानी खड़ा होने पर एपडेमिक रेगुलाइजेशन एक्ट के तहत नोटिस थमाए हैं। इसके बावजूद डेंगू के रोगियों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। नालागढ़ और बद्दी अस्पताल में डेंगू के एलीजा विधि से किए जा रहे टेस्टों में डेंगू डिटेक्ट हो रहा है। बीबीएन के तहत बद्दी में डेंगू के रोगियों की संख्या अधिक है जबकि नालागढ़ में डेंगू के रोगी कम है। बीबीएन में डेंगू के मरीज बढ़ गए हैं और डेंगू के मरीजों की संख्या का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कविराज ने बताया कि जागरूकता अभियान जोरों से चलाया है। उन्होंने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए सफाई जरूरी है। बर्तनों को ढककर रखें और मच्छरदानियों का प्रयोग करें। पूरी बाजू वाले वस्त्र पहनने चाहिए।
बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि बीबीएन के तहत बद्दी में डेंगू के 19 नए मामले डिटेक्ट हुए हैं। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि लोग स्वयं भी डेंगू और साफ-सफाई का ध्यान रखें।