फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएन में डेंगू के पांच नए मामले हुए डिटेक्ट, मरीजों की संख्या हुई 21

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएन में डेंगू के पांच और मामले, 21 तक पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन

बद्दी में 13 और नालागढ़ में 8 मामले आए सामने
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। स्वास्थ्य खंड नालागढ़ के तहत डेंगू का डंक रोज लोगों को बीमार कर रहा है। बीबीएन में डेंगू के पांच नए मरीज डिटेक्ट हुए हैं। बीबीएन में डेंगू के रोगियों की संख्या अब 21 हो गई है। स्वास्थ्य खंड नालागढ़ के तहत नालागढ़ व बददी अस्पताल में प्रतिदिन डेंगू के एलीजा विधि से टेस्ट हो रहे हैं और मंगलवार को नालागढ़ अस्पताल में 22, जबकि बद्दी अस्पताल में 19 टेस्ट हुए। पांच मरीज डेंगू के पाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में डेंगू ने दस्तक दे दी है और डेंगू के अब तक 21 मामले पॉजीटिव पाए गए हैं। बद्दी अस्पताल में किए गए टेस्टों में से 5 मरीज डेंगू के डिटेक्ट हुए हैं, जिनमें एक हरियाणा, एक बरोटीवाला व तीन बद्दी क्षेत्र से संबंधित हैं। इन मरीजों का उपचार शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बीबीएन में पिछले साल भी कई मामले डेंगू के सामने आए थे। इससे पूर्व भी डेंगू ने बीबीएन में लोगों को अपना मरीज बनाया था। इसके लिए हेल्थ टीम ने भी बीबीएन का दौरा करके उपचार किया था। इस वर्ष भी डेंगू क्षेत्र के लोगों को अपना डंक दे रहा है और डेंगू के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हालांकि डेंगू रोकथाम के लिए जहां टास्क फोर्स का गठन किया गया है, वहीं उपमंडल प्रशासन द्वारा भी एक कमेटी का गठन किया गया है, जो लोगों को डेंगू से बचने के बारे जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

बीएमओ नालागढ़ डॉ. केडी जस्सल ने कहा कि स्वास्थ्य खंड नालागढ़ के तहत पांच नए मरीज डेंगू के पॉजीटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें