फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से जाम, लंबी कतारों के फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। नेशनल हाईवे पर खिसक रही चट्टानों ने आवाजाही को प्रभावित कर दिया है। शिमला पहुंचने वाले पर्यटकों को लंबे जाम में फंसना पड़ रहा है। लगातार चट्टानें खिसकने की वजह से हादसे का खतरा बना हुआ है। भारी बारिश से एनएच पर फोरलेन निर्माण के लिए काटे गए पहाड़ों से छोटे बड़े पत्थर आफत बनकर गिर रहे हैं।

बुधवार शाम और वीरवार को भारी बारिश के कारण हाईवे पर जगह-जगह पहाड़ से पत्थर गिरते रहे। वाहन चालक भी डर-डर कर वाहन चलाने को मजबूर हैं। वीरवार को हाईवे पर पत्थरों की बारिश से कई स्थानों पर वाहन हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। सनवारा से लेकर रेलवे फाटक और चक्की मोड़ से तंबुमोड़ तक पत्थर आफत बनकर बरस रहे हैं। इस कारण हाईवे पर भारी खतरों का वाहन चालकों को सामना करना पड़ रहा है। पत्थर गिरने से हाईवे पर जाम लगता रहा है। वहीं इन पहाड़ों से पत्थरों को रोकना नामुमकिन है।
विज्ञापन


पहाड़ों की ऊंचाई अधिक होने से पिछले काफी समय से बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ पर अटके पड़े हैं। हादसे का डर होने की वजह से कंपनी पत्थरों को निकालने की कोशिश नहीं कर रही है। हाईवे पर पुलिस बल भी जगह-जगह तैनात किया गया है। सोलन, कुमारहट्टी, धर्मपुर, जाबली और अन्य स्थानों से परवाणू-कालका व अन्य स्थानों पर नौकरीपेशा करने वाले लोगों को जाम के कारण अपने-अपने स्थानों तक पहुंचने के लिए भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


एसडीएम रोहित राठौर ने बताया कि हाईवे पर भूस्खलन हो रहा है जिससे हादसे का डर बना हुआ है। मार्ग से निकलने वाले वाहनों को चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एनएचएआई प्रबंधन और निर्माता कंपनी से अपडेट लिया जा रहा है। मार्ग को खुला रखने के आदेश भी निर्माता कंपनी को जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें