सोलन। जिला भर में मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। शहर के वार्ड नंबर 3 के एक घर में बारिश का सारा पानी घुस गया। बारिश के घर में आने से लोगों को भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ा। गौर रहे कि वीरवार को सुबह से सोलन में भारी बारिश हुई। बताया जा रहा है कि नगर परिषद द्वारा घर पीछे पानी की निकासी को सही ढंग से नहीं किया गया है जिसके कारण बारिश का पानी घर में घुस गया।
घर में पानी भर जाने से नगर परिषद द्वारा किए गए कार्यो पर भी सवाल उठने लाजिमी है। सुबह से ही घर के लोग पानी को बाहर निकालने में जुटे रहे लेकिन बारिश होने के कारण हालत खराब ही रहे। वहीं दूसरी और मोहन पार्क समीप बारिश होने के कारण मलबा गिरने से एक घर को खतरा बन गया है। वीरवार को सोलन में हुई मुसलाधार बारिश ने कई लोगों को परेशान कर दिया।
शहर के वार्ड नंबर तीन में बारिश का पानी घर में आ गया। परिवार के सदस्यों ने बाल्टीयां भरकर पानी को बाहर निकाला। घर के मालिक केवल राम ने कहा कि बारिश होने पर उन्हें इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि घर के पीछे पानी की निकासी के चेंबर को कमेटी द्वारा अंदर से पक्का नहीं किया गया है जिसके चलते पानी दिवारों से होकर घर में आ जाता है। इस बारे में नगर परिषद व प्रशासन द्वारा कोई भी ध्यान नही दिया जा रहा है। केवल राम ने कहा कि वह कमेटी से मांग करते है कि इस समस्या को दूर किया जाए ताकि गरीब लोग को परेशानीयों का सामना न करना पड़े। सोलन शहर में तेज बारिश ने सुबह से दोपहर तक लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया।
मोहन पार्क के पास गिरा मलबा
तेज बारिश के चलते चंबाघाट के समीप सड़क के किनारे एक मलवा गिर गया। मलबा गिरने के कारण यहां पर एक घर को खतरा बन गया है। घर के आगे से मलबा गिरने के कारण घर में दरारे आ गई। अब इस घर में रहने वाले लोगों को हादसे का डर सताने लगा है। यदि बारिश ऐसे ही अपना कहर दिखाती रही तो लोगों को इसका बहुत नुकसान झेलना पड़ सकता है।