फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को मुफ्त यात्रा के लिए बुक कीं बसें जब्त

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सोलन। विधानसभा क्षेत्र सोलन में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दो निजी बसों को चुनाव आयोग की टीम ने जब्त किया है। बसें राजनीतिक पार्टियों ने मतदाताओं के लिए निशुल्क सेवा उपलब्ध करवाने के लिए बुक की थीं। वहीं संबंधित बसों के पास कोई इन क्षेत्रों के लिए बसें चलाने का कोई रूट परमिट भी नहीं था। इसके चलते चुनाव आयोग की टीम ने बसों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। जांच में कोताही पाई गई तो कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोलन विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन में दो निजी बसों को जब्त किया गया। इसमें चुनाव के तहत गठित जांच दल ने दो निजी बसों को बिना रूट अनुमति के मार्ग पर चलते हुए पकड़ा। बसों की जांच करने पर पाया गया कि इन बसों में लोगों को मतदान करवाने के लिए ले जाया जा रहा था। किसी भी यात्री के पास बस यात्रा का टिकट नहीं था। जांच करने पर पाया गया कि एक बस के यात्रियों को एक राजनीतिक दल और दूसरी बस के यात्रियों को अन्य राजनीतिक दल के पक्ष में मतदान करने के लिए ले जाया जा रहा था। बसों को मतदाताओं को मतदान करने के लिए मुफ्त यात्रा करने के आरोप में जब्त किया गया है। इसके संबंध में चुनाव आयोग नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

चुनाव आयोग ने पकड़ी हैं बसें : राकेश कंवर
डीसी सोलन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कंवर ने बताया कि चुनाव को लेकर गठित जांच टीम ने दो निजी बसों को जब्त किया है। यह बसें चुनाव के लिए राजनैतिक दलों ने बुक करवाया था। लोगों को मतदान के लिए लाने जाने के आरोप लगने के बाद यह बसें जब्त की गई हैं। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें