फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के लिए निगम की 55 बसें, 20 रूट प्रभावित

विज्ञापन
चुनाव के ल‌िए रवाना होते अध‌िकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोलन। विधानसभा चुनाव को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन से करीब 55 बसों की बुकिंग की है। इन बसों में चुनाव अधिकारियों की टीम को बूथों के लिए रवाना किया गया। यही बसें कर्मचारियों को वापस बूथों से लाएंगी। इसके चलते वीरवार को निगम के दर्जनों रूट भी प्रभावित होने की संभावना है। इसमें अधिकतर रूट लोकल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

निगम ने लोगों की सुविधा के लिए कुछ एक महत्वपूर्ण रूटों पर वैकल्पिक बसें चलाईं हैं जिससे लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। जानकारी के अनुसार जिला सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विधान सभा चुनाव को लेकर बनाए बूथों तक चुनाव अधिकारियों सहित पुलिस की टीम को पहुंचाने के लिए निगम की बसों की बुकिंग की गई है। इसके तहत इन चुनाव अधिकारियों को छोड़ने और लाने का कार्य इन 55 बसों द्वारा किया जाएगा। इसके चलते वीरवार को चुनाव के दिन दोपहर बाद करीब एक दर्जन रूट इससे प्रभावित होने की संभावना है। इसमें सबसे अधिक रूट लोकल बताए जा रहे हैं। इससे लोगों को शहर से अपने घरों तक पहुंचने के लिए परेशानी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि निगम लॉंग रूटों की बसों को प्रभावित न होने का दावा कर रही है लेकिन इससे लोकल रूट प्रभावित होंगे। इसके चलते लोगों को निजी बसों सहित प्राइवेट वाहनों से अपने घरों की ओर रुख करना पड़ेगा।

आज प्रभावित हो सकते हैं बस रूट : धीमान
एचआरटीसी सोलन के आरएम सुरेश कुमार धीमान ने बताया कि चुनाव को लेकर निगम की 55 बसों को लगाया गया है। बताया कि इससे अभी तक कोई रूट प्रभावित नहीं हुुआ है। वीरवार दोपहर बाद करीब 20 लोकल रूट इससे प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से इसके लिए सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें