नाहन(सिरमौर)। शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 शतरंज स्पर्धा वीरवार को शुरू हुई। इसका शुभारंभ स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य राजकुमार चौहान ने किया। इस प्रतियोगिता में 23 स्कूलों के 60 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता प्रभारी अमित शर्मा व सह प्रभारी शिशुपाल ने बताया कि पहले दौर में कृष्णा, आदर्श, पियूष धीमान, अक्षित छाबरा, अनुराग शर्मा, धु्रव सैनी, वंश चौहान, जयदीप सिंह आदि ने जीत दर्ज करके अगले चरण में प्रवेश पा लिया है।