फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: आचार संहिता के बीच कुमारहट्टी चौक पर पकड़ी 60 बोतल शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। चुनाव के मद्देनजर लागू आदर्श चुनाव आचार संहिता के बीच सोलन जिला की धर्मपुर पुलिस टीम को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुमारहट्टी चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से 60 बोतलें अवैध देसी शराब बरामद की हैं।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 21 मई को धर्मपुर थाना की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान गुप्त सूत्रों से सटीक सूचना मिली कि हेत राम नामक व्यक्ति अपनी गाड़ी में अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और कुमारहट्टी चौक पर जाल बिछाकर नाकाबंदी कर दी। जब संदिग्ध गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तो गाड़ी के अंदर से देसी मार्का संतरा की 60 बोतलें शराब बरामद हुईं। गाड़ी चालक पुलिस के समक्ष शराब ले जाने से संबंधित कोई भी वैध परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी चालक की पहचान 73 वर्षीय हेत राम निवासी गांव छोबल, जिला सोलन के रूप में हुई है। पुलिस थाना धर्मपुर में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें