6 routes of HRTC Solan closed due to Delhi lock down decesion on 89 soon
सोलन। कोरोना की दूसरी लहर की वापसी पर अब परिवहन निगम को अधिकांश रूटों पर सवारियां नहीं मिल रही हैं। वर्तमान में दिल्ली में लॉकडाउन से निगम के छह रूटों के पहिये जाम हो चुके हैं जबकि अन्य 89 रूटों की लिस्ट तैयार कर आरएम बैठक का आयोजन कर निर्णय लेंगे।
इसमें जिला के लोकल रूटों पर सवारियां नहीं मिलने वाले रूटों को मर्ज करने पर फैसला लिया जाएगा। कोरोना संक्रमण से लगातार दूसरे वर्ष भी परिवहन निगम लगातार घाटे में जा रहा है। शनिवार और रविवार को जिले में सबसे ज्यादा रूट प्रभावित किए जाएंगे।
शहर के बाजारों सहित प्रत्येक दुकानों की तालाबंदी पर निगम ने बैठक वीरवार को डिपो में कुल 95 रूटों की प्लानिंग पर बैठक करने का फैसला लिया। रूटों पर निकलने से पहले सभी बसों को सैनिटाइज कर भेजा जा रहा है। बसों में अब 50 प्रतिशत सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं।
उधर, आरएम शुगल सिंह ने कहा कि जिला भर में कुल 95 रूट चल रहे हैं। दिल्ली लॉकडाउन से छह रूट बंद पड़े हैं। शनिवार और रविवार को हर दुकानें बंद होने के चलते 89 रूटों पर चर्चा होगी। क्षेत्रों में बसों को यात्री नहीं मिल रहे हैं, उन्हें बंद किया जाएगा। बाजार बंद होने के चलते इन दो दिनों में सबसे ज्यादा रूट प्रभावित होंगे।