सोलन। जिला सोलन में वीरवार को कोरोना से छह लोगों की मौत हो गई जबकि 494 लोग संक्रमित आए हैं। मृतकों में सोलन से पांच और एक व्यक्ति बद्दी क्षेत्र से है।
सोलन वार्ड छह सरकुलर रोड से 54 वर्षीय महिला, कंडाघाट से 70 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड-7 सोलन से 60 वर्षीय महिला, चंबाघाट से 52 वर्षीय व्यक्ति, बद्दी गुल्लरवाला से 40 वर्षीय व्यक्ति, सोलन से 61 वर्षीय महिला शामिल है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक गगनदीप ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि सभी संक्रमितों को उपचार के लिए आइसोलेट करने की तैयारी की जा रही है। मृतकों को कोरोना प्रॉटोकोल के तहत अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले से 1485 सैंपलों की जांच की गई थी।
इसमें आरटीपीसीआर से 250 और रैपिड से 244 संक्रमित आए हैं। कुल संक्रमितों में सोलन से 98, बद्दी से 80, नालागढ़ से 61, एमएमयू सुल्तानपुर से 20, अर्की से 73, कंडाघाट से 24, परवाणू से 27, धर्मपुर से 69, चंडी से 27 और 18 मामले अन्य क्षेत्रों से शामिल हैं।
डॉ. गगन दीप ने लोगों से कोविड एसओपी के सख्ती से पालन की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिले में 3413 कोरोना संक्रमित हैं। 125 का लोगों को उपचार के लिए अस्पतालों में दाखिल किया हैं।