फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: एनसीसी शिविर में 572 कैडेटों ने सीखा अनुशासन, कुलपति ने की सराहना

विज्ञापन
नौणी विवि में आयोजित एनसीसी कैडेट्स के वा​र्षिक प्र​शिक्षण ​शिविर के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्र
विज्ञापन

विज्ञापन

नौणी विवि में आयोजित किया गया 10 दिवसीय एनसीसी का शिविर
विवि और जिला सोलन के 16 शिक्षण संस्थानों के कैडेट रहे शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में 572 कैडेट शामिल रहे। विवि के कुलपति प्रो. हरमिंदर सिंह बवेजा ने समापन समारोह में एनसीसी की अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने की भूमिका की सराहना की।
शिविर 1 एचपी बॉयज बटालियन एनसीसी सोलन की ओर से आयोजित किया गया। इसमें विवि और जिला सोलन के 16 शिक्षण संस्थानों के कैडेट शामिल रहे। शिविर का आयोजन कर्नल राजीव थॉमस के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारी कर्नल एएस सिद्धू और अन्य स्टाफ की देखरेख में किया गया। कर्नल राजीव थॉमस ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए शिविर के उद्देश्यों और आयोजित गतिविधियों की जानकारी दी। कैडेटों को ड्रिल, शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार संचालन, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य जागरूकता का अभ्यास कराया गया। सामाजिक सेवा, नेतृत्व विकास, व्यक्तित्व विकास, सांस्कृतिक गतिविधियां और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी शिविर का हिस्सा थीं।
विज्ञापन

अपने संबोधन में प्रो. बवेजा ने कैडेटों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, सटीकता और टीम भावना की प्रशंसा की। कैडेटों ने समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह के दौरान प्रो. बवेजा ने शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और सभी कैडेटों के उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कैडेटों को शिक्षा, खेल और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विवि की निदेशक अनुसंधान देविना वैद्य उपस्थित थीं। उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता मनीष शर्मा भी मौजूद रहे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता एसके भारद्वाज भी समारोह में उपस्थित रहे। विशेष कार्य अधिकारी अनिल हांडा और बीएस दिल्टा भी इस दौरान मौजूद रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने कैडेटों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें