फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में पिकअप के गियर बॉक्स से 56.13 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 10 Sep 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल और नालागढ़ थाना टीम ने की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन

जुगराल होटल के पास संदिग्ध टाटा पिकअप से पकड़ा नशा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी क्षेत्र में नशा तस्करों और ड्रग माफिया के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस की कठोर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल एक्स और पुलिस थाना नालागढ़ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए 56.13 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जुगराल होटल के पास एक संदिग्ध टाटा योद्धा पिकअप वाहन को रोककर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन के गियर लीवर बॉक्स के पास छिपाकर रखी गई एक पॉलीथिन से 56.13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिले की जीरा तहसील के गांव लोहाके कलां निवासी मंगा सिंह और तरनतारन जिले के सराय थाने के भूशी गांव निवासी रिंकू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे पिकअप वाहन को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विनोद धीमान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में एनडीपीएस अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें